रोहतास (बिहार) के एक महिला ने अपने 3 साल के भांजे को कथित तौर पर दूध-रोटी में ज़हर मिलाकर खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। बच्चे के पिता के अनुसार, उसकी पत्नी का मायके में किसी बात को लेकर अपनी भाभी से विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी मामी और उसका पति दोनों फरार हो गए हैं।