मोमोज़ बनाने वाली फैक्ट्री में पंजाब में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर, नीचे का शरीर था गायब

मोहाली (पंजाब) में वेज-नॉनवेज मोमोज़ और स्प्रिंग रोल्स सप्लाई करने वाली एक फैक्ट्री में फ्रिज के अंदर कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला है जबकि उसके शरीर का हिस्सा गायब है। बकौल रिपोर्ट्स, मौके पर बर्तनों में भी मांस के टुकड़े मिले हैं। एक पत्रकार ने X पर वीडियो शेयर कर बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल ले लिए हैं।