inshorts

2026 के अंत तक 30% तक महंगे हो सकते हैं प्रीमियम स्मार्टफोन, AI की बढ़ती मांग बनी वजह

साल 2026 के अंत तक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में 30% से अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट के मुताबिक, AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग से मेमोरी चिप महंगी हो रही हैं। फोन की कुल लागत में मेमोरी की हिस्सेदारी 2025 की शुरुआत के 13% से बढ़कर 43% होने का अनुमान है।