उत्तर प्रदेश के गोंडा में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने हथगोला फेंक दिया जिससे घर की छत गिर गई और इसकी चपेट में आकर एक बुज़ुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।