अदाणी समूह ने अमेरिका की मेयो क्लिनिक के साथ मिलकर भारत में हेल्थ सिटी लॉन्च करने की घोषणा की है। उद्योगपति गौतम अदाणी ने बताया है कि अहमदाबाद और मुंबई में विश्वस्तरीय सुविधा से लैस 1000 बेड वाले 2 अस्पताल व मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, इनके निर्माण के लिए अदाणी ग्रुप ₹6000 करोड़ खर्च करेगा।