म्यांमार में इमारत में हुआ ज़ोरदार धमाका, कम-से-कम 45 लोगों की हुई मौत
म्यांमार में रविवार को एक इमारत में ज़ोरदार धमाका हुआ और हादसे में कम-से-कम 45 लोगों की मौत हो गई जबकि 70 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत में खनन गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। जहां धमाका हुआ वह इलाका चीनी सीमा से लगभग 3 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।