म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 1,644 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3,400 से अधिक घायल हुए हैं। अमेरिकी एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की संख्या 10,000 तक पहुंच सकती है। भूकंप से देश की बुनियादी संरचना, सड़कें, पुल और एयरपोर्ट बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है।