म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के कारण मरने वाालों की संख्या बढ़कर 2700 से अधिक हो गई है। इसके अलावा भूकंप के चलते 4500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है और मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। भूकंप से थाईलैंड के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए हैं।