म्यांमार में मलबे के नीचे दादी के साथ दबीं 2 लड़कियों ने बनाया वीडियो

म्यांमार में बीते हफ्ते 7.7-तीव्रता का भूकंप आने के बाद दादी के साथ घर के मलबे के नीचे दबीं दो लड़कियों का वीडियो सामने आया है। एक लड़की ने वीडियो बनाया जिसमें उनकी दादी की मदद के लिए चिल्लाने की आवाज़ आ रही है जबकि दोनों लड़कियां शांत दिख रही हैं। तीनों को 15 घंटे बाद बचा लिया गया था।