म्यांमार व बैंकॉक के बाद 7.1 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया टोंगा, सुनामी की चेतावनी जारी
म्यांमार और थाईलैंड के बाद दक्षिण प्रशांत महासागर स्थित टोंगा द्वीप समूह रविवार को भूकंप के तेज़ झटके से थर्रा उठा। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम ने भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता वाला भूकंप आया था।