म्यूचुअल फंड के साथ जीवन बीमा का कॉम्बो उत्पाद ला सकती है सेबी

सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच ने कहा कि बाज़ार नियामक नया संयुक्त (कॉम्बो) उत्पाद लाने की योजना बना रहा है जिसमें म्यूचुअल फंड कंपनियां, लाइफ इंश्योरेंस के साथ निवेश को जोड़ सकेंगी। उन्होंने कहा कि नियामक जल्द इस प्रस्ताव पर परामर्श पत्र लेकर आएगा। बकौल बुच, इसका उद्देश्य खासकर ग्रामीण इलाकों में निवेशकों की ज़रूरतों को पूरा करना है।