म्यूचुअल फंड निवेश का क्या है सही फॉर्मूला? PGIM इंडिया स्टडी ने खोला राज
PGIM इंडिया की स्टडी के अनुसार, म्यूचुअल फंड में सिर्फ पिछले रिटर्न देखकर निवेश करना जोखिमभरा है। रिपोर्ट के अनुसार, लंबी अवधि का रोलिंग रिटर्न देखना और पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करना सही फॉर्मूला है। रोलिंग रिटर्न दिखाता है कि फंड का लंबी अवधि में प्रदर्शन कैसा है और डायवर्सिफिकेशन अलग सेक्टर व कैटेगरी में निवेश कर जोखिम कम करता है।