एसेट मैनेजमेंट फर्म 'अबक्कस' की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में म्यूचुअल फंड निवेश का आधे से ज़्यादा हिस्सा सिर्फ 5 बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और कोलकाता से आता है। रिपोर्ट के अनुसार, इन शहरों से कुल करीब 50% निवेश आया है। मुंबई इसमें सबसे आगे है जिसका कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) ₹18.92 लाख करोड़ (27.29%) है।