म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले केवाईसी इसलिए ज़रूरी है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि निवेशक असली है और उसकी पहचान सत्यापित की जा चुकी है। एसेट मैनेजमेंट कंपनी या रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट के प्लैटफॉर्म पर जहां आप निवेश करते हैं वहां 'चेक केवाईसी स्टेटस' पर जाकर पैन नंबर और कैप्चा भरकर केवाईसी स्टेटस देख सकते हैं।