मियामी जा रही फ्लाइट में टर्बुलेंस के कारण अपनी सीटों से उछले यात्री; वीडियो आया सामने

स्टॉकहोम (स्वीडन) से मियामी (यूएस) जा रही स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की फ्लाइट में टर्बुलेंस के कारण यात्री अपनी सीटों से उछल गए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। टर्बुलेंस के दौरान सीट पॉकेट में रखा खाना और सामान इधर-उधर गिर गया। ग्रीनलैंड के ऊपर उड़ान भरने के दौरान यह हादसा हुआ जिसके बाद फ्लाइट ने वापस लौटने का फैसला किया।