अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में 'क्या उनकी वैश्विक शक्तियों की कोई सीमा है' सवाल पर कहा है, "मेरी अपनी नैतिकता और मेरा अपना विवेक। यही एकमात्र चीज़ है जो मुझे रोक सकती है...मुझे अंतरराष्ट्रीय कानून की ज़रूरत नहीं है।" हाल ही में ट्रंप ने ईरान, मेक्सिको और कोलंबिया को खुली धमकी दी है।