inshorts

मैरी कॉम का गुलाम बनकर रहा: बॉक्सर के पूर्व पति

बॉक्सर मैरी कॉम द्वारा लगाए गए 'फ्रॉड और एक पैसा न कमाने' के आरोपों पर उनके पूर्व पति ओनलर ने प्रतिक्रिया दी है। ओनलर ने कहा, "मैं उनका ड्राइवर था...कुक था...मैंने सबकुछ किया...मेरी नज़र में यह प्यार और परिवार के लिए था...उनका गुलाम बनकर रहा...अब वह दुख पहुंचाने वालीं बातें कह रही हैं।" दोनों का 2023 में तलाक हुआ था।