inshorts

मेरा काम मेहनत करना है, आगे अल्लाह मालिक है: टीम इंडिया में वापसी से जुड़े सवाल पर शमी

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में वापसी से जुड़े सवाल पर कहा, "मेरा काम मेहनत करना है और मैं वही कर रहा हूं, आगे अल्लाह मालिक है।" गौरतलब है, उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में खेला था। उन्होंने यह टिप्पणी कोलकाता में चुनाव अधिकारियों के सामने SIR सुनवाई को लेकर पेश हुए जाने के बाद की।