मेरा जन्मदिन था, चिप्स खाने के लिए पार्क गई थी: दिल्ली में गैंगरेप का शिकार हुई 17-वर्षीय लड़की
कालकाजी गैंगरेप केस की 17-वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, घटना वाले दिन उसका जन्मदिन था इसलिए वह अपने दोस्त संग मंदिर गई थी और यह उसके घरवाले जानते थे। पीड़िता ने कहा, "मंदिर से निकलकर चिप्स-पानी खरीदा और खाने-पीने के लिए पार्क गए थे...पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशों ने फोन छीन लिया...मेरे दोस्त को पकड़ लिया और मुझे दूर ले गए थे।"