हमारे थाने में हमको ही धमकी, हम वर्दी उतारकर नौकरी छोड़ देंगे: प्रशांत किशोर से बोले SHO
बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव (बिहार) के बीच 'जनसुराज' के उम्मीदवार प्रशांत किशोर और एसएचओ की तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। एसएचओ ने कहा, "हमारे थाने में हमको ही धमकी दीजिएगा? वर्दी उतारकर (नौकरी) छोड़ देंगे। अगर वर्दी नहीं पहनी है तो भूख नहीं लगेगी? धमकी नहीं दीजिए।" प्रशांत किशोर ने दो समर्थकों के लापता होने पर सवाल उठाया था।