भारतीय ऑल-राउंडर अक्षर पटेल ने बताया है कि उनकी दादी की आखिरी इच्छा थी कि वह अक्षर को टीवी पर खेलते हुए देख सकें। बकौल अक्षर, उनकी दादी के निधन की बात परिजनों ने क्रिकेटर से 2-दिनों तक छिपाए रखी ताकि वह खेल पर फोकस कर सकें। अक्षर ने 2014 में T20I में डेब्यू कर दादी की इच्छा पूरी की।