रुपए का प्रतीक चिह्न (₹) डिज़ाइन करने वाले प्रोफेसर डी उदय कुमार ने तमिलनाडु में जारी नए 'लोगो' विवाद में पड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "मेरे पिता मेरे जन्म से पहले ही विधायक थे...यह महज़ संयोग था।" उन्होंने कहा, "वह डीएमके के विधायक थे...डीएमके सरकार ने डिज़ाइन बदल दिया...मुझे इसके अलावा कुछ और नहीं दिखता।"