मेरे बेटे को फांसी हो तो भी स्वीकार, पीड़िता के परिवार का दर्द समझ सकती हूं: संजय रॉय की मां
आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले में संजय रॉय को दोषी ठहराए जाने के बाद उसकी मां मालती रॉय ने कहा है, "अगर अदालत कहे कि उसे फांसी दी जाए तो भी मैं स्वीकार करूंगी।" उन्होंने कहा, "मेरी 3 बेटियां हैं। पीड़िता के परिवार का दर्द समझ सकती हूं...उसे (संजय) अधिकतम सज़ा मिलनी चाहिए।"