मेरा बेटा मुझे भाई कहता है और कभी कभी मैं भी: बेटे से अपने रिश्ते को लेकर शोएब मलिक

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने बेटे इज़हान से अपने रिश्ते को लेकर कहा है, "उसके साथ दोस्ती वाला रिश्ता है। वह मुझे भाई कहता है और कभी-कभी मैं भी उसे भाई कहता हूं।" उन्होंने कहा, "मैं दुबई में महीने में दो बार उससे मिलने ज़रूर जाता हूं और जब मैं वहां होता हूं तो उसे स्कूल छोड़ने जाता हूं।"