मेरा बेटा सिर्फ 34 साल का था, धमाके में उसकी मौत हो गई: दिल्ली धमाके पर एक मृतक का पिता
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में कालकाजी के शख्स अमर कटारिया की मौत हो गई। उनके पिता ने कहा, "मेरा बेटा 34 साल का था। उसकी भागीरथ में दुकान थी और...वह रोज़ाना काम पर जाता था।" उन्होंने कहा, "एक महिला ने बेटे का फोन उठाकर कहा कि फोन लाल किले के पास मिला है...यहां ब्लास्ट हुआ है।"