मेरी मां ने मुझे PCB से दूर रहने को कहा था, मैं उनकी सलाह मानूंगा: शोएब अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता पद से जुड़ने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें पीसीबी और पाकिस्तानी राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी। अख्तर ने कहा, "मैं उनकी सलाह पर कायम रहूंगा।" उन्होंने कहा ,"मैं पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी की कामना करता हूं।"