मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी में हुई तोड़फोड़, पटना में हिंसक हुए छात्र
पटना (बिहार) में बीजेपी विधायक विनय बिहारी पर डाकबंगला से गुज़रने के दौरान कुछ उग्र छात्रों ने हमला कर दिया। छात्रों ने नेता की गाड़ी पर पथराव किए और उसमें तोड़फोड़ की लेकिन वह वहां से सुरक्षित निकल गए। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान छात्र 'मार... मार...' चिल्लाते नज़र आए। छात्र, नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।