मेरे लिए काम के घंटे नहीं, काम की गुणवत्ता मायने रखती है: आकाश अंबानी
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने सप्ताह में 70-90 घंटे काम करने के वाद-विवाद के बीच कहा है कि उनके लिए किसी ऑफिस में बिताए गए कामकाजी घंटों से अधिक काम की गुणवत्ता मायने रखती है। उन्होंने कहा कि वह काम पर बिताए जाने वाले समय के बारे में घंटों की मात्रा के लिहाज से नहीं सोचते हैं।