दक्षिण अफ्रीका के 24-वर्षीय ऑलराउंडर मार्को यानसन ने भारत के खिलाफ सबसे तेज़ T20I अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में खेले गए तीसरे टी20I मैच में 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह रिकॉर्ड पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के नाम था जिन्होंने 2022 में 19 गेंदों पर भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।