मार्क कार्नी के कनाडा के नए पीएम बनने से भारत के लिए कैसा रहेगा रुख?
जस्टिन ट्रूडो की जगह कनाडा के प्रधानमंत्री बने मार्क कार्नी का भारत के प्रति रुख सकारात्मक रहा है। दरअसल, कार्नी ने हाल ही में कहा था कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत संग व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करेंगे। इसके अलावा भारत की अर्थव्यवस्था से कार्नी का अच्छी तरह से परिचित होना उनके पक्ष में काम कर सकता है।