मार्क कार्नी ने शुक्रवार को जस्टिन ट्रूडो की जगह कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में अंग्रेज़ी और फ्रेंच भाषा में शपथ ली। कार्नी, बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर रह चुके हैं और 2013 में वह बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख बने थे। गौरतलब है, सत्तारुढ़ लिबरल पार्टी ने रविवार को मार्क कार्नी को पार्टी का नया नेता चुना था।