inshorts

मार्क ज़करबर्ग ने लॉन्च किया AI स्मार्ट चश्मा, भारत में कब तक हो सकता है लॉन्च

मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने 3 नए एआई चश्मे पेश किए हैं जिसमें रे-बैन डिस्प्ले ग्लास, रे-बैन मेटा ज़ेन-2 और ओकले मेटा वैनगार्ड शामिल हैं। इनकी कीमत ₹25,000 से ₹67,000 के बीच है। ओकले मेटा वैनगार्ड और रे-बैन मेटा ज़ेन 2 भारत में 2025 के अंत तक और रे-बैन डिस्प्ले ग्लास 2026 तक भारत में लॉन्च हो सकता है।