मार्केट एक्सपर्ट ने बताया, बैंकिंग व मेटल सेक्टर के किन-किन शेयरों में हैं निवेश के मौके

मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने बताया है कि बैंकिंग व मेटल सेक्टर के शेयरों में अब खरीदारी के अच्छे मौके बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। वहीं, सुदीप ने मेटल सेक्टर में टाटा स्टील और वेदांता को अपना पसंदीदा स्टॉक बताया है।