भारतीय शेयर बाज़ार में 10 दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 944 अंक उछलकर 73,933.80 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 290+ अंक उछलकर 22,375.00 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल अधिकतर कंपनियां ग्रीन ज़ोन में कारोबार कर रही हैं और सर्वाधिक बढ़ोतरी अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में दर्ज हुई है।