मार्केट में गिरावट के बीच लोग बंद करवा रहे हैं SIP, स्टॉपेज रेशियो में आया बड़ा उछाल
शेयर बाज़ार में में आई गिरावट का असर एसआईपी पर भी पड़ा है। जनवरी में एसआईपी स्टॉपेज रेशियो 109% पर पहुंचा जो दिसंबर 2024 में 82.73% और सितंबर में 60.72% था। जनवरी में 61.33 लाख निवेशकों ने एसआईपी बंद की जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा 44.90 लाख था। नए एसआईपी रजिस्ट्रेशन 56.19 लाख हुए जो दिसंबर में 54.27 लाख थे।