ऑस्ट्रेलिया के 35-वर्षीय ऑल-राउंडर मार्कस स्टॉयनिस ने गुरुवार को अचानक ODI क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की ऑस्ट्रेलियाई टीम से भी अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, वह अभी अपने देश के लिए टी20I क्रिकेट खेलते रहेंगे। उन्होंने 71 वनडे मैचों में 1,495 रन बनाने के साथ 48 विकेट लिए हैं।