कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने अपने मुर्गे की हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाते हुए उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि पड़ोसी ने मुर्गे की ईंट से पीट-पीटकर हत्या की है। शख्स अपने मृत मुर्गे को लेकर थाने पहुंचा था जिसके बाद पुलिस ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।