दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने सोमवार को अनुमान जताया कि 2027 के अंत तक बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 95,000 अंकों तक पहुंच जाएगा जबकि इसके 'बुल-केस' (सबसे सकारात्मक स्थिति) में लक्ष्य 1,05,000 का है। ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा, ''शेयरों की कीमतें अर्थव्यवस्था को दर्शाती हैं...इसलिए गिरावट का दौर अर्थव्यवस्था की रफ्तार को धीमा कर सकता है।''