inshorts

मार्च के अंत तक भारत का दौरा करेंगे अमेरिका के उप-राष्ट्रपति वेंस: रिपोर्ट

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस मार्च के अंत में भारत का दौरा करेंगे। अमेरिकी समाचार पत्र 'पोलिटिको' के मुताबिक, वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ भारत आएंगे। बकौल रिपोर्ट, उप-राष्ट्रपति बनने के बाद वेंस अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी गए थे। भारत की यात्रा उप-राष्ट्रपति के रूप में वेंस की दूसरी विदेश यात्रा होगी।