मार्च में GST से भरा सरकार का खज़ाना, जानिए कितना रहा कलेक्शन
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2025 में भारत का जीएसटी संग्रह बढ़कर ₹1.96 लाख करोड़ हो गया जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह है। एक साल पहले की समान अवधि में भारत का जीएसटी संग्रह ₹1.78 लाख करोड़ रहा था। गौरतलब है, अप्रैल 2024 में रिकॉर्ड ₹2.10 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ था।