inshorts

यूपी में दर्दनाक हादसा; सवारियों से भरे ऑटो पर पलटा राख से भरा हाइवा ट्रक, 3 लोगों की हुई मौत

मिर्ज़ापुर (यूपी) में शनिवार रात राख से भरा हाइवा ट्रक सवारियों से भरी ऑटो पर पलट गया जिसमें 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 3 लोग घायल हैं। ट्रक का वजन और भारी मात्रा में राख नीचे गिरने से ऑटो पूरी तरह दब गया और उसमें मौजूद यात्री नीचे फंस गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।