मारुति के बाद टाटा मोटर्स का एलान, 1 अप्रैल से 2% तक बढ़ेंगे गाड़ियों के दाम
व्हीकल मैन्युफैक्चरर टाटा मोटर्स ने शेयर बाज़ार को बताया है कि कंपनी की कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतें 1 अप्रैल 2025 से 2% तक बढ़ेंगीं। कंपनी ने कहा, "कीमतों में बढ़ोतरी कच्चे माल की लागत में वृद्धि की भरपाई के लिए की गई है।" वहीं, मारुति सुज़ुकी 1 अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमतों में 4% तक बढ़ोतरी करेगी।