मारुति सुज़ुकी ने GST कटौती के बाद जारी की अपनी कारों की नई कीमतें, सूची आई सामने
मारुति सुज़ुकी ने अपने ग्राहकों को जीएसटी कटौती का लाभ देने के लिए कारों की नई शुरुआती कीमतें जारी की हैं। ऑल्टो k10 अब ₹3,69,900, वैगन-आर ₹4,98,900, इग्निस ₹5,35,100, स्विफ्ट ₹5,78,900, बलेनो ₹5,98,900, डिज़ायर ₹6,25,600, फ्रॉन्क्स ₹6,84,900 और ब्रेज़ा ₹8,25,900 शामिल हैं। इन सभी कारों की कीमतों में ₹71,300 से ₹1,12,700 तक की कटौती की गई है।