मुंबई में एक मैराथन दौड़ के दौरान महिला सहकर्मी का पीछा करने के आरोप में सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला अफसर ने आरोपी के खिलाफ देहरादून में पहले भी मामले दर्ज कराए थे और आरोपी फिलहाल इनमें से एक मामले में ज़मानत पर बाहर है।