तुर्की के नीग्डे शहर में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर में छिपाई हज़ारों वर्ष पुरानी ममी बरामद की है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, पुरुष की तरह दिखने वाली यह ममी किसी मध्यकालीन युग के क्रश्चियन शख्स की प्रतीत होती है जिसे आरोपी ब्लैक मार्केट में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है।