कानपुर (यूपी) में एक मुर्दे के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, जिस दुर्गेश नामक मृतक के खिलाफ वॉरंट जारी हुआ है उसकी मौत 2015 में हुई थी लेकिन परिवार के पास मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं है। मृतक के रिश्तेदार के अनुसार, दुर्गेश के खिलाफ 2009 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था।