मुरीद एयरबेस को रिपेयर नहीं करवा पाया पाकिस्तान, 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत ने किया था तबाह
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हमलों में भारी नुकसान के बाद पाकिस्तान ने अपने मुरीद एयरबेस के अहम कमांड और कंट्रोल सेंटर को ध्वस्त कर दिया है। हमले के बाद सैटेलाइट तस्वीरों में उस जगह पर मलबा और खुली जमीन दिखी थी। पहले सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला था कि यहां पर मरम्मत का काम चल रहा था।