चीन के एक मुर्दाघर में मैनेजर की नौकरी के लिए कैंडिडेट्स को शवों के फ्रीज़र में 10-मिनट बिताने का टास्क दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, 2,200 युआन (करीब ₹25,000) वेतन वाले इस पद के लिए केवल पुरुषों के आवेदन मांगे गए हैं। मुर्दाघर के स्टाफ का कहना है कि इस टास्क का उद्देश्य कैंडिडेट्स के भय का परीक्षण लेना है।