inshorts

यूपी में रोडवेज़ बस और गन्ने से लदी ट्रॉली में हुई टक्कर, बच्चे समेत 4 लोगों की मौत व 10 घायल

मुरादाबाद (यूपी) में कांठ रोड पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज़ बस के बीच हुई भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे के शिकार कई यात्री कामकाज़-मज़दूरी के लिए घर से निकले थे और छजलैट से बस में सवार हुए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।