मुर्शिदाबाद हिंसा की 3 माह पहले रची गई थी साज़िश, तुर्किए से हुई थी फंडिंग: जांच ऐजेंसियां
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा के पीछे जांच एजेंसियों ने तुर्किए से फंडिंग होने का दावा किया है। जांच एजेंसियों ने बताया है कि हिंसा की योजना पिछले 3 माह पहले से बनाई जा रही थी और हमलावरों को दंगा भड़काने और लूटपाट करने के लिए ₹500-₹500 दिए गए थे।